मुसलमान अपनी वैचारिक मान्यता के कारण प्रसाद नहीं खाते हैं। यह ठीक शाकाहारियों की वैचारिक मान्यता के समान है जो उन्हें मांसाहारी भोजन खाने से मना करता है। शाकाहारियों के लिए इस्तेमाल किए गए मानदंड और विचार मुसलमानों पर भी लागू होने चाहिए।
"मुसलमान मांसाहारी क्यों होते हैं?" इस प्रश्न का सरल उत्तर यह है कि मुसलमानों का ऐसा मानना हैं कि "ईश्वर ने मांसाहारी भोजन खाने की अनुमति दी है।" पर यह बात काफ़ी हैरान करती है कि ईश्वर जो सबसे बड़ा दयावान है आखिर क्यों निर्दोष जानवरों को मारने की अनुमति देगा? चलिए आज इस विषय पे चर्चा करते हैं।
अलग-अलग जगहों पर अभिवादन के तरीके अलग-अलग होते हैं। अभिवादन के एक रूप के प्रति सहजता का स्तर व्यक्ति के पालन-पोषण और संवेदनाओं पर निर्भर करता है। मुसलमानों के लिए, उनकी संवेदनाएं उनके विश्वास के अनुसार आकार लेती हैं। जैसे हम किसी विदेशी से अभिवादन के समय हमारी संवेदनाओं का सम्मान करने की अपेक्षा करते हैं, वैसे ही हमें भी अपने साथी भारतीयों की संवेदनाओं का सम्मान करना चाहिए।
कुरान में मुसलमानों को सभी मनुष्यों के साथ उच्चतम स्तर के वयव्हार को विस्तार करने एवं पड़ोसियों के साथ बेहतरीन सलूक करने का हुक्म देता हैं चाहे वो किसी भी धर्म के मानने वाले हों