आमतौर पे बहुत से लोग सोचते हैं कि “अल्लाह” मुसलमानों का व्यक्तिगत ईश्वर है। जैसे हिंदू शिव की पूजा करते हैं, ईसाई यीशु की पूजा करते हैं इसी तरह, मुसलमान अल्लाह की पूजा करते हैं।
अल्लाह का अर्थ है ईश्वर
अल्लाह एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है “ईश्वर”। हम अलग-अलग भाषाओं में ” भगवान ” के लिए अलग-अलग शब्द का प्रयोग करते हैं। आइए कुछ उदाहरण देखें।
हिंदी में भगवान के लिए “ईश्वर” शब्द का भी प्रयोग करते है।
कन्नड़ में भगवान के लिए “देवरु” शब्द का प्रयोग किया जाता है।
तेलुगु में भगवान के लिए “देवुडु” शब्द का प्रयोग किया जाता है।
मलयालम में भगवान के लिए “देवम” शब्द का प्रयोग किया जाता है।
अग्रेजी में भगवान के लिए “गॉड” शब्द का प्रयोग किया जाता है।
अरबी में भगवान के लिए “अल्लाह” शब्द का प्रयोग किया जाता है।
गूगल द्वारा किया गया अनुवाद

यदि कोई Google Translator (गूगल ट्रांसलेटर) में “भगवान” ( गॉड ) शब्द का अरबी अनुवाद को देखना चाहे, तो यह “अल्लाह” शब्द दिखाएगा। अब आपको स्पष्ट हो गया होगा कि अरबी शब्द “अल्लाह” का अर्थ “ईश्वर” होता है और यह शब्द केवल मुसलमानों के एक विशेष ईश्वर की बात नहीं करता है।
अलग-अलग शब्द के एक ही अर्थ
हिंदी में हम पानी को ‘जल’, कन्नड़ में ‘नीरू’, तेलुगु में ‘नीलू’, मलयालम में ‘वेल्लम’ और अरबी में ‘मोया’ कहते हैं। जैसे पानी के लिए अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग शब्द है पर इन सबका एक ही अर्थ हैं, ठीक उसी तरह भगवान के लिए भी अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग शब्द का प्रयोग किया जाता है और ये सारे शब्द एक ही अर्थ को संदर्भित करते हैं।
निष्कर्ष
याद रखें, जब मुसलमान “अल्लाह” शब्द का उच्चारण करते हैं, तो वे अपने व्यक्तिगत ईश्वर का उल्लेख नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे उस ईश्वर का उल्लेख कर रहे हैं जिसने हम सभी को और इस ब्रह्माण्ड में मौजूद हर चीज़ को बनाया है।